शाहजहांपुर। अमर उजाला प्रथमा-2025 के तहत काबिलियत के बल पर समाज में उत्कृष्ट स्थान हासिल करने वालीं महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को दोपहर में रेती रोड स्थित सत्यम इंपीरिया मैरिज लॉन में होगा।
आयोजन में शिक्षा, सेवा, चिकित्सा, कृषि आदि क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वालीं 25 से अधिक महिलाओं को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में महिलाओं को सम्मानित कर समाजसेवा के विभिन्न क्षेत्रों में दिए गए उनके योगदान को सराहा जाएगा।
समाज के विभिन्न वर्गों को अपनी समाजसेवा के जरिये लाभान्वित करके उदाहरण बनकर सामने आईं महिलाओं को शॉल ओढ़ाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजकों में भोर फाउंडेशन अध्यक्ष स्वाती सिंह, खंडेलवाल डिस्ट्रीब्यूटर, निर्मल माइंडकेयर, अटलांटिका इंडस्ट्रीज, मनपसंद नमकीन, आरके ज्वैलर्स, दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, मालब्रोस प्राइवेट लिमिटेड, मोहन होम्यो क्लीनिक, न्यूरोलॉजिक न्यूरो केयर सेंटर, सचिन ट्रेडर्स हैं।
कार्यक्रम की अतिथि तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, महापौर अर्चना वर्मा और एसपी राजेश द्विवेदी हैं। अतिथि महिलाओं को समाज में उनके योगदान के लिए सम्मानित करेंगे।