फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पंडित श्रीराम वाजपेयी की जयंती आज....भोपाल से आए प्रपौत्र

विज्ञापन
शाहजहांपुर में रेलवे स्टेशन पर पंडित श्रीराम वाजपेयी के प्रपौत्र व उनकी पत्नी का स्वागत करती दप
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भारत में स्काउट-गाइड आंदोलन के जनक पं. श्रीराम वाजपेयी की जयंती मंगलवार को रोटी गोदाम स्थित जिला स्काउट-गाइड परिसर में धूमधाम से मनाई जाएगी। उनके प्रपौत्र चंद्रकात वाजपेयी व जोशना वाजपेयी भोपाल से कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सोमवार की शाम को पहुंच गए।
विज्ञापन

11 अगस्त 1980 को शाहजहांपुर में जन्मे पं. श्रीराम वाजपेयी की यहां रोटी गोदाम स्कूल परिसर में प्रतिमा लगी है। हर वर्ष उनकी जयंती धूमधाम से मनाई जाती है। पहली बार उनके परिवार का कोई सदस्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आ रहा है। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्काउट गाइड के वालंटियर भी कार्यक्रम की तैयारियाें में लगाए गए हैं। स्काउट-गाइड की सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त प्रीति ने बरेली से आकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शाम को ट्रेन से प्रपौत्र अपनी पत्नी के साथ यहां पहुंचे तो जिला स्काउट मास्टर दपिंदर कौर व निकहत परवीन ने अपनी टीम के साथ उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें