शाहजहांपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय समिति की प्रवेश परीक्षा-2027 के लिए दस अगस्त तक भरे गए ऑनलाइन आवेदन पत्रों में सुधार का मौका दिया गया है। पंजीकृत अभ्यर्थियों के लिए सुधार के लिए खिड़की 11 व 12 अगस्त को खुली रहेगी। प्रधानाचार्य सत्यपाल गंगवार ने बताया कि अभ्यर्थी आवेदन पत्र में केवल परीक्षा के माध्यम, वर्ग, लिंग, क्षेत्र और दिव्यांगता से संबंधित विवरण में आवश्यक संशोधन कर सकेंगे। इसके अलावा अन्य विवरणों में बदलाव की सुविधा नहीं होगी। संवाद