जीएफ कॉलेज में छात्र-छात्राओं की काउंसलिंग करते शिक्षक। स्रोत: कॉलेज
शाहजहांपुर। डिग्री कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया ने तेजी पकड़ ली है। बीए में प्रवेश को लेकर शुक्रवार को अंतिम तिथि है। संभावना है कि तिथि एक बार और बढ़ सकती है। वहीं एमए के पंजीकरण 30 जुलाई तक होंगे।
बृहस्पतिवार को जीएफ कॉलेज में आने वाले छात्र-छात्राओं की काउंसलिंग की गई। उनके प्रपत्र जांचने के साथ ही विषयों को लेकर डॉ.जीए कादरी, डॉ. मसी उल्ला खान, डॉ. शमशाद अली, डॉ. फैयाज अहमद, डॉ. सीमा शर्मा ने मार्गदर्शन किया। पूरे दिन छात्र-छात्राएं आते रहे हैं। बीए में प्रवेश को लेकर शुक्रवार को अंतिम तिथि होने के चलते विद्यार्थी पूरे दिन आते रहे हैं।