राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में रक्तदान करने को शहर और आसपास से महादानी पहुंचे। विभिन्न चिकित्सकीय कारणों से कई लोगों को रक्तदान न करने की सलाह दी गई तो कुछ को आपात स्थिति में रक्तदान करने के लिए पंजीकृत कर लिया गया। कुल 23 महादानियों ने रक्तदान किया।
रक्तदान शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी राम गणेश ने किया। उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से बीमारों के इलाज के लिए स्वैच्छिक रक्तदान के लिए अमर उजाला की ओर से की गई यह पहल सराहनीय है। उन्होंने आयोजन में सहभागिता कर रहे समाजसेवी संस्थाओं और संगठनों को सराहा। कहा कि एक रक्तदान से चार लोगों को जीवनदान मिलता है। इस महादान का कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने रक्तदान के लिए पहुंचे महादानियों का अभिनंदन किया और रक्तदान की प्रक्रिया और दान किए जाने वाले रक्त को सुरक्षित संरक्षित रखेे जाने की विधि देखी। साथ ही ब्लड बैंक टीम को सराहा।
इससे पहले ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. शबाहत हुसैन ने सीएमओ डा. कमल कुमार समेत सभी रक्तदानियों का स्वागत किया। अपने संबोधन में सीएमओ डॉ. कमल कुमार ने नियमित रक्तदान कर दूसरों को जीवनदान देने वाले लोगों की सराहना की। शिविर में सक्रिय सहभागिता करने वालों में रोटरी क्लब शाहजहांपुर के अध्यक्ष सुनील मूर्ति अंचल, सचिव प्रदीप सहाय बेदार, अजय शर्मा और जय कुमार अग्रवाल, उ. प्र. उद्योग व्यापार मंडल कंछल गुट के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता, नगर अध्यक्ष सचिन बाथम, नारायण दास अग्रवाल, सुरेंद्र सिंह सेठ, सिंधिया पब्लिक स्कूल के नील जौहरी, महिला व्यापार मंडल की स्तुति गुप्ता, उ. प्र. उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के जिला महासचिव नाजिम खां और कोषाध्यक्ष नीरज गुप्ता, राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित आदि शामिल थे।
अमर उजाला फाउंडेशन समेत आठ संस्थाओं का हुआ सम्मान
शाहजहांपुर। जिला अस्पताल में गंभीर रोगियों के उपचार के लिए नियमित रूप से रक्तदान शिविर और कार्यक्रम का आयोजन किए जाने के लिए जिलाधिकारी राम गणेश, सीएमओ डॉ. कमल कुमार, प्रभारी सीएमएस डॉ. एके सिंह और ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. शबाहत हुसैन ने अमर उजाला फाउंडेशन समेत आठ संस्थाओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले अन्य संस्थाओं में लायंस क्लब श्रेष्ठ, उ.प्र. लेखपाल संघ, डिप्लोमा इंजीनियर संघ, लायंस क्लब पर्ल, रिलायंस थर्मल पावर प्लांट, जेसीआई क्लब और कर्मयज्ञ शामिल थे। इस दौरान ब्लड बैंक की ओर से रामू नायक, मुशाहिद, स्टाफ नर्स अनुजा, रजनीश, राजेश और सत्येंद्र मौजूद
नवरात्र के व्रत में किया रक्तदान
शाहजहांपुर। शनिवार को शारदीया नवरात्र के पहले दिन जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में व्रत रखने वाले भी कई महादानी पहुंचे।किया। चिकित्सकों की मनाही के बाद भी इनमें से कुछ ने रक्तदान किया। महिला व्यापार मंडल की हिमानी खन्ना भी इनमें से एक थीं। इसके अलावा नवादा इंदेपुर से अपने नन्हें बेटे संग रक्तदान को विनीता अग्रवाल भी पहुंची थीं। डीएम राम गणेश ने इनके हौसले की तारीफ की।