फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: फाइलेरिया से बचाव के लिए 30 लाख लोगों तक पहुंचेंगी 2832 टीमें

विज्ञापन
शाहजहांपुर में रैली निकालतीं आर्य महिला डिग्री कॉलेज की छात्राएं। स्रोत: कॉलेज - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत एमडीए (मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) अभियान मंगलवार से प्रारंभ होगा। इसके तहत जिले के 13 ब्लॉकों में 30 लाख नौ हजार 592 जनसंख्या को कवर करने के लिए 2832 टीमों को लगाया गया है। टीमों की निगरानी के लिए 4999 सुपरवाइजर भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को एक होटल में हुई कार्यशाला में सीएमओ डॉ. विवेक मिश्रा ने बताया कि तीन ब्लॉकों में माइक्रोफाइलेरिया दर एक प्रतिशत से कम मिली है। इसलिए शेष 13 ब्लॉकों में अभियान चलेगा। वर्ष 2027 तक जनपद को पूरी तरह फाइलेरिया मुक्त बनाना लक्ष्य है। यह तभी संभव है जब 90 प्रतिशत पात्र आबादी दवा का सेवन करे। इसे जन आंदोलन का रूप दिया जाए।
एसीएमओ डॉ. प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि अभियान के दौरान एक वर्ष से कम आयु के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को छोड़कर सभी पात्र नागरिकों को ट्रिपल ड्रग थेरेपी के अंतर्गत आयु व लंबाई के अनुसार डीईसी, एल्बेंडाजोल और आइवरमेक्टिन की निर्धारित खुराक स्वास्थ्यकर्मी के सामने खिलाई जाएगी।
विज्ञापन

विशेषज्ञ डॉ. मेधावी अग्रवाल ने फाइलेरिया के लक्षण, निदान, बचाव की जानकारी दी। जिला मलेरिया अधिकारी राजीव मौर्य ने बताया कि अभियान को प्रभावी बनाने के लिए बहुस्तरीय तैयारियां की गईं हैं। बताया कि जिले में वर्तमान में 2,150 लिम्फोडिमा व 538 हाइड्रोसील के मरीज सूचीबद्ध हैं।

स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए रैली निकाली
शाहजहांपुर। आर्य महिला डिग्री काॅलेज में एनएसएस का एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली। साथ ही फाइलेरिया के खिलाफ जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक का मंचन किया।
प्रथम सत्र में कार्यक्रम अधिकारी ऋतु शर्मा व डॉ. रानू दुबे ने स्वयंसेविकाओं को स्वास्थ्य व पोषण का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन निवास करता है। स्वयंसेविकाओं को फिटनेस के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद स्वयंसेविकाओं ने रैली निकालकर महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।
द्वितीय सत्र में फाइलेरिया मुक्त भारत के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। डॉ. नूपुर रायजादा ने फाइलेरिया से बचाव की जानकारी दी। इस बीच पोस्टर प्रतियोगिता में प्रियांशी दीक्षित प्रथम, सायमा बानो द्वितीय व मानसी देवी व दीपांजलि तृतीय रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें