शाहजहांपुर में नगर निगम ने पॉलिथीन के खिलाफ प्रतीकात्मक शवयात्रा निकालकर स्वच्छता का संदेश दिया। अधिकारियों ने सफाई अभियान चलाया और लोगों को स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम में पौधरोपण भी किया गया।
शाहजहांपुर। स्वच्छता का संदेश देने और पॉलिथीन के खिलाफ जागरूक करने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को नगर निगम की ओर से पॉलिथीन की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली गई। शवयात्रा को नगर आयुक्त समेत अन्य अधिकारियों ने कंधा दिया।
विज्ञापन
स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत राजघाट पुलिस चौकी स्थित गांधी पार्क व गर्रा घाट पर विशेष अभियान चलाया गया। दोनों स्थानों पर साफ-सफाई कराई गई। अधिकारियों ने भी श्रमदान किया। नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्रा ने सफाईकर्मियों को निर्देशित किया कि वे गंदगी साफ करें और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी करें।
कहा कि पॉलिथीन पर्यावरण की दुश्मन है। लोगों को इसका प्रयोग नहीं करना चाहिए। इसके स्थान पर बैग का इस्तेमाल कर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें। राजघाट पर लोगों को स्वच्छता अभियान के साथ पौधरोपण एवं स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में पौधरोपण भी किया गया।
विज्ञापन
सहायक नगर आयुक्त राजकुमार गुप्ता, मनीष गुप्ता, स्वच्छता प्रभारी अल्पना श्रीवास्तव, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर इंदु अजनबी, डिस्ट्रिक्ट यूथ ऑफिसर मयंक भदौरिया, आईटी विशेषज्ञ सैफ सिद्दीकी, डीपीएम विनय कुमार आदि मौजूद रहे।