फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नृत्य से मचाई धूम, फैंसी ड्रेस में दिखाई प्रतिभा

सार

शाहजहांपुर के अटल ऑडिटोरियम में महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का भव्य समापन हुआ। कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुतियां और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित हुईं। विशिष्टजनों को समाज अलंकरण सम्मान से नवाजा गया।
विज्ञापन
अटल ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करती प्रतिभागी। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर। महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह के विभिन्न कार्यक्रमों की शृंखला का समापन बुधवार की रात हो गया। इस बीच रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। बच्चाें ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बाजी मारी। इस बीच डॉ. पवन अग्रवाल और समाजसेवी राजीव कृष्ण अग्रवाल को समाज अलंकरण सम्मान से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

अटल ऑडिटोरियम में हुए समारोह के मुख्य अतिथि आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल ने कहा कि आने वाले समय में अनेक कठिनाइयां आएंगी। उनका डटकर मुकाबला करना है। एक सफल व्यक्तित्व की रचना करना है। कहा कि अग्रवाल समाज व्यापार, दान और कर देने में सबसे आगे है उसका देश की प्रगति में अमूल्य योगदान है।
प्रिशा गोयल, धैर्य अग्रवाल, पावनी अग्रवाल ने नृत्य से धूम मचाई। इस मौके पर अवि, मनोज, कार्तिक, अरुणिमा, पर्व, शिवम, रुनझुन, हर्षित, स्नेहा, समीक्षा, अनुराग, अंकित, प्रगट आदि को पुरस्कृत किया। अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, निर्मल अग्रवाल, रवि अग्रवाल, दिव्यम गर्ग, जगदीश प्रसाद अग्रवाल मौजूद रहे।

अटल ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करती प्रतिभागी। स्रोत: आयोजक

अटल ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करती प्रतिभागी। स्रोत: आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें