फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आकर महिला की मौत, बेटी-दामाद घायल

Sat, 07 May 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ट्रक की लगी टक्कर से अपने दामाद बेटी के साथ शुक्रवार को बाइक से अमावस्या पर लिलहर जा रही महिला की मृत्यु हो गई जबकि दामाद और बेटी घायल हो गये। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में पोस्टमार्टम को भेजा। शाहजहांपुर थाना कोतवाली के गांव मौजमपुर निवासी सियाराम की 55 वर्षीय पत्नी मुन्नी देवी अपने दामाद 30 वर्षीय सोनपाल और पुत्री ममता के साथ बाइक से पीलीभीत के थाना बिलसंडा के गांव लिलहर मेले में सुबह अमावस्या पर जा रही। बाइक दामाद सोनपाल चला रहा था और मां-बेटी बाइक पर बैठीं थीं। बाइक शाहजहांपुर-पीलीभीत मार्ग के निगोही थाना क्षेत्र के गांव बलेली पहुंची ही थी कि सामने पीलीभीत की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक की लगी टक्कर से मुन्नी देवी की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने घायल सोनपाल व ममता को जिला अस्पताल भेजा और मुन्नीदेवी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा गया। चालक ट्रक सहित फरार हो गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें