फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: स्वतंत्रता दिवस पर निकाली गई तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
शाहजहांपुर में जलालनगर में तिरंगा यात्रा निकालते युवा। स्रोत: आयोजक - फोटो : Archive
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा यात्रा की धूम रही। आदर्श व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पंकज वर्मा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा चौक से शहीद प्रतिमाओं तक निकाली गई। मोहल्ला तारीन जलालनगर से तिरंगा यात्रा को सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खान ने झंडी दिखाकर रवाना किया। मोहम्मद शाहनवाज के नेतृत्व में निकली रैली में बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी और गण्यमान्य लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

तिलहर। किसान इंटर कॉलेज के प्रबंधक व भाजपा जिला महामंत्री अरुण यादव उर्फ चैनू, ब्लॉक प्रमुख कविता यादव के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। मां शारदे इंटर कॉलेज के प्रबंधक सोमपाल मौर्य के नेतृत्व में भी कॉलेज परिसर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। मदनापुर में तिरंगा यात्रा का शुभारंभ ब्लॉक मुख्यालय मदनापुर से हुआ। करणी सेना के प्रदेश महामंत्री ठाकुर ओमवीर सिंह, महेश पाल सिंह आदि शामिल हुए। सेहरामऊ दक्षिणी में जालिपा देवी मंदिर परिसर से विधायक अरविंद कुमार सिंह और उनके छोटे भाई विमल सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया।
कटरा के जूनियर हाईस्कूल गेट स्थित शहीद स्तंभ से तिरंगा यात्रा में विधायक डॉ. वीरविक्रम सिंह प्रिंस आदि शामिल हुए। निगोही में मानवतावादी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष राम रघुवीर उर्फ मुकेश प्रजापति के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। संवाद
विज्ञापन


सामूहिक राष्ट्रगान में उमड़े लोग
जलालाबाद। एक भारत एक स्वर कार्यक्रम के तहत सामूहिक राष्ट्रगान हुआ। रामलीला मैदान पर पूर्व सरस्वती विद्या मंदिर के बच्चों ने शिव तांडव व जय गणेश की मनमोहक प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि भगवान परशुराम मंदिर के महंत सत्यदेव पांडेय, आयोजक प्रभाकर पाठक आदि मौजूद रहे। संवाद

शाहजहांपुर में जलालनगर में तिरंगा यात्रा निकालते युवा। स्रोत: आयोजक- फोटो : Archive

शाहजहांपुर में जलालनगर में तिरंगा यात्रा निकालते युवा। स्रोत: आयोजक- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें