फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानूनों की वापसी के लिए भाकृद ने निकाली तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
शाहजहांपुर में किसानो की समस्या को लेकर तिरंगा यात्रा निकालते भारतीय कृषक दल के कार्यकर्ता । सं? - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। केंद्र सरकार द्वारा संसद मेें पारित कराए गए कृषि कानूनों वापस लिए जाने की मांग को लेकर भारतीय कृषक दल के कार्यकताओं ने सोमवार को तिलहर से जिला मुख्यालय तक बाइकों से तिरंगा यात्रा निकाली। बाद में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद कुमार यादव ने खिरनीबाग के जीआईसी ग्राउंड पर सभा करके कृषि कानूनों की खामियां गिनाईं और सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन देकर किसानों के हित में तीनों कृषि कानून वापस लिए जाने की मांग की।
विज्ञापन

सभा की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष घनश्याम किशोर मिश्र ने कहा कि कृषि कानूनों का लाभ केवल बड़े कारोबारी उठाएंगे। छोटे व्यापारी और किसान तबाह हो जाएंगे क्योंकि एमएसपी की गारंटी नहीं होगी और मंडियों का अस्तित्व मिट जाएगा। इस मौके पर वक्ताओं ने कारखानों से होने वाले वायु और जल प्रदूषण पर रोक लगाने, फसली नुकसान कर रहे आवारा पशु नियंत्रित करने, सदर तहसील मेें दाखिल खारिज प्रक्रिया में व्याप्त भ्रष्टाचार रोकने अदि मांगें शामिल हैं। तिरंगा यात्रा और सभा में राजीव सक्सेना, सौरभ कुमार वर्मा, सत्यपाल सिंह, अनुज तिवारी, बहोरन लाल, हरप्रीत लाली, बटेश्वर दयाल, सर्वेश चौधरी, सरोज श्रीवास्तव, छोटे सिंह, प्रतिपाल सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें