फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉब शाखा में घुसे बदमाशों ने की एटीएम तोड़ने की कोशिश

विज्ञापन
कांट क्षेत्र बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा सस्थौली में चोरी का सुराग लगाने पहुंची डॉग टीम । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रविवार रात कांट थाना क्षेत्र के सरथौली गांव में स्थित बैंक आफ बड़ौदा की शाखा में दीवार की जाली को तोड़कर अंदर पहुंचे बदमाशों ने एटीएम तोड़ने और लॉकर तक पहुंचने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक चोर कैश तक नहीं पहुंच सके हैं। कुछ कागजात, रजिस्टर और पासबुक वगैरह चोर ले गए हैं। बैंक के मैनेजर ने थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

कांट थाना क्षेत्र के सरथौली गांव में बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा है। रविवार रात तकरीबन दस बजे बदमाश बैंक के चैनल के पास की दीवार की जाली को तोड़कर अंदर घुस गए। बदमाशों ने बैंक के अंदर स्थित एटीएम को तोड़ने की कोशिश की लेकिन नाकामयाब रहे। चोरों ने बैंक के लॉकर तक पहुंचने के लिए मोटी दीवार को भी काटने की कोशिश की पर अपने इरादे में सफल नहीं हो सके। कुछ हाथ न लगने पर चोर वापस चले गए। सोमवार सुबह करीब दस बजे जब बैंक कर्मचारी चैनल खोलकर अंदर घुसे तो उन्हें वारदात की जानकारी मिली। सूचना मिलने पर सीओ सदर, प्रभारी निरीक्षक और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच की। डॉग स्क्वायड भी पहुंचा। खोजी कुत्ता बैंक से सौ कदम दूर कुर्रियाकलां तिराहे तक जाकर रुक गया। कांट थाने के प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि चोरों ने चोरी की कोशिश की है लेकिन तिजोरी तक पहुंचने या एटीएम से कैश ले जाने में सफल नहीं हो सके हैं। बैंक मैनेजर मनीष सिंह पठानिया ने बताया कि कैश सुरक्षित है। चोर कुछ कागजात ले गए हैं। फिलहाल अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी गई है।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई बदमाशों की धुंधली तस्वीर
शाहजहांपुर। पहले सभी बैंकों और एटीएम पर रात के समय गार्ड की तैनाती होती थी। मगर अब बिजनेस और कैश के अनुसार गार्ड रखे जाते हैं। पूर्व में भी एटीएम काटने की कोशिश की कई वारदात हो चुकी हैं। रविवार रात को जिस बैंक में चोरी की कोशिश की गई वहां पर कोई गार्ड तैनात नहीं किया गया था। बैंक के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में बदमाशों की धुंधली तस्वीर आई है जिसके आधार पर पुलिस चोरों का पता करने को कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

बैंक और एटीएम की सुरक्षा अब सिर्फ पुलिस गश्त के भरोसे रह गई है। रात में कई एटीएम और बैंक से गार्ड हटा दिए गए हैं। रविवार रात को कांट के सरथौली गांव में बैंक आफ बड़ौदा में गार्ड न होने का फायदा उठाकर ही बदमाशों ने चोरी का कोशिश की।
बैंकों में नहीं हैं सुरक्षा के पूरे इंतजाम
बैंकों में कहीं सीसीटीवी कैमरे खराब हैं तो कहीं पर रात में सुरक्षा के इंतजाम नहीं हैं। पूर्व में भी एटीएम और बैंक में चोरी की वारदात और कोशिशें हो चुकी हैं। अक्सर पुलिस जाकर जब बैंकों में जांच करती है तो कभी अलार्म सिस्टम खराब मिलता है तो कभी सीसीटीवी कैमरे काम करते नहीं दिखते। पुलिस समय-समय पर बैंकों के बाहर अनर्गल खड़े होने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी करती रहती है।
आसपास के बदमाशों की कुंडली खंगाल रही पुलिस
कांट के सरथौली गांव में रहने वाले अजय कुमार के आवास के परिसर में बैंक आफ बड़ौदा की शाखा संचालित है। कांट पुलिस गांव के आसपास के रहने वाले बदमाशों की कुंडली खंगाल रही है। कई लोगों से पूछताछ की तैयारी कर रही है। पुलिस का मानना है कि आसपास के किसी व्यक्ति ने साथियों के साथ बैंक में चोरी की कोशिश की है।
रेकी कर जानी थी स्थिति
चोरों को मालूम था कि रात के वक्त बैंक में सिक्योरिटी गार्ड नहीं रहता। बैंक के अंदर घुसने का रास्ता भी पहले ही देख चुके थे। इसीलिए रात को बदमाशों ने आकर दीवार की जाली काटी और अंदर घुस गए। हालांकि चोरी की कोशिश नाकामयाब रही। पुलिस का मानना है कि चोर नई उम्र के और दुबले-पतले रहे होंगे क्योंकि जिस जाली को काटकर वे अंदर घुसे थे वह काफी पतली है। जाली ऊंचाई पर भी है।
यह है लीड बैंक मैनेजर का कहना
लीड बैंक मैनेजर चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि जिले में बैंक आफ बड़ौदा की 68 शाखाएं हैं। नगरीय इलाकों के एटीएम से गार्ड हटाए जा चुके हैं। देहात क्षेत्र में पुलिस गश्त के दौरान एटीएम और बैंकों का ध्यान रखती है। पुलिस से समय-समय पर पत्राचार होता रहता है।
कैमरे में दिखे हैं बदमाश
कांट कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि बैंक मैनेजर की तहरीर पर अज्ञात लोगों पर मुकदमा लिखा जा रहा है। पुलिस टीम लगी हुई है। शीघ्र ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा। बैंक के सीसीटीवी कैमरे में कुछ बदमाशों की धुंधली छवि भी दिखी है।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई बदमाशों की धुंधली तस्वीर
शाहजहांपुर। पहले सभी बैंकों और एटीएम पर रात के समय गार्ड की तैनाती होती थी। मगर अब बिजनेस और कैश के अनुसार गार्ड रखे जाते हैं। पूर्व में भी एटीएम काटने की कोशिश की कई वारदात हो चुकी हैं। रविवार रात को जिस बैंक में चोरी की कोशिश की गई वहां पर कोई गार्ड तैनात नहीं किया गया था। बैंक के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में बदमाशों की धुंधली तस्वीर आई है जिसके आधार पर पुलिस चोरों का पता करने को कोशिश कर रही है। बैंक और एटीएम की सुरक्षा अब सिर्फ पुलिस गश्त के भरोसे रह गई है। रात में कई एटीएम और बैंक से गार्ड हटा दिए गए हैं। रविवार रात को कांट के सरथौली गांव में बैंक आफ बड़ौदा में गार्ड न होने का फायदा उठाकर ही बदमाशों ने चोरी का कोशिश की।
बैंकों में नहीं हैं सुरक्षा के पूरे इंतजाम
बैंकों में कहीं सीसीटीवी कैमरे खराब हैं तो कहीं पर रात में सुरक्षा के इंतजाम नहीं हैं। पूर्व में भी एटीएम और बैंक में चोरी की वारदात और कोशिशें हो चुकी हैं। अक्सर पुलिस जाकर जब बैंकों में जांच करती है तो कभी अलार्म सिस्टम खराब मिलता है तो कभी सीसीटीवी कैमरे काम करते नहीं दिखते। पुलिस समय-समय पर बैंकों के बाहर अनर्गल खड़े होने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी करती रहती है।
आसपास के बदमाशों की कुंडली खंगाल रही पुलिस
कांट के सरथौली गांव में रहने वाले अजय कुमार के आवास के परिसर में बैंक आफ बड़ौदा की शाखा संचालित है। कांट पुलिस गांव के आसपास के रहने वाले बदमाशों की कुंडली खंगाल रही है। कई लोगों से पूछताछ की तैयारी कर रही है। पुलिस का मानना है कि आसपास के किसी व्यक्ति ने साथियों के साथ बैंक में चोरी की कोशिश की है।
रेकी कर जानी थी स्थिति
चोरों को मालूम था कि रात के वक्त बैंक में सिक्योरिटी गार्ड नहीं रहता। बैंक के अंदर घुसने का रास्ता भी पहले ही देख चुके थे। इसीलिए रात को बदमाशों ने आकर दीवार की जाली काटी और अंदर घुस गए। हालांकि चोरी की कोशिश नाकामयाब रही। पुलिस का मानना है कि चोर नई उम्र के और दुबले-पतले रहे होंगे क्योंकि जिस जाली को काटकर वे अंदर घुसे थे वह काफी पतली है। जाली ऊंचाई पर भी है।
यह है लीड बैंक मैनेजर का कहना
लीड बैंक मैनेजर चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि जिले में बैंक आफ बड़ौदा की 68 शाखाएं हैं। नगरीय इलाकों के एटीएम से गार्ड हटाए जा चुके हैं। देहात क्षेत्र में पुलिस गश्त के दौरान एटीएम और बैंकों का ध्यान रखती है। पुलिस से समय-समय पर पत्राचार होता रहता है।
कैमरे में दिखे हैं बदमाश
कांट कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि बैंक मैनेजर की तहरीर पर अज्ञात लोगों पर मुकदमा लिखा जा रहा है। पुलिस टीम लगी हुई है। शीघ्र ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा। बैंक के सीसीटीवी कैमरे में कुछ बदमाशों की धुंधली छवि भी दिखी है।

कांट क्षेत्र बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा सस्थौली में लोगों से पूछताछ करती पुलिस । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

कांट स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा सस्थौली, यहीं चोरी की कोशिश की गई । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें