फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुभाष जयंती पर स्वयंसेवकों ने निकाली तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
कांट। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विद्यार्थी कार्य विभाग की ओर से नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवक शामिल हुए।
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक कुलदीप, भाजपा नेता राजकमल बाजपेई और खंड कार्यवाहक धीरज अवस्थी के संयुक्त नेतृत्व में निकाली गई। यह रामलीला मैदान से शुरू होकर राजकीय स्कूल वाली गली, ब्लाक परिसर, कोतवाली, महुआ बाजार, सैयदबाड़ा होकर गुजरी। तिरंगा यात्रा में शामिल स्वयंसेवकों ने भारत माता की जय और वंदेमातरम के जयकारे लगाकर माहौल को राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कर दिया। यात्रा में अरविंद सिंह, शिवम सिंह, निर्भय पाठक, बिरजू मिश्रा, आशीष भोजवाल, गौरव वर्मा, वेदपाल, सुशांत मिश्रा आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें