फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अचानक होने वाली मृत्यु से बचाव के बताए उपाय

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कलक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में आयोजित कार्यशाला में डॉ. सोम शेखर दीक्षित ने अचानक होने वाली मृत्यु के प्रमुख कारणों एवं उनसे बचाव के उपायों के संबंध में अधिकारियों और कर्मचारियों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में अनियमित जीवनशैली, असंतुलित खान-पान, अत्यधिक मानसिक तनाव, शारीरिक श्रम की कमी और फास्ट फूड, जंक फूड का अधिक सेवन अचानक मृत्यु के प्रमुख कारणों में शामिल है।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों को अपने दैनिक जीवन में संतुलित एवं स्वास्थ्यवर्धक आदतें अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि लोगों को फास्ट फूड, अधिक तले-भुने एवं बाजारू खाद्य पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए। इसके स्थान पर ताजे, स्वच्छ एवं पौष्टिक प्राकृतिक आहार को प्राथमिकता देनी चाहिए।
नियमित रूप से व्यायाम करना, पर्याप्त नींद लेना, मानसिक तनाव से दूर रहना और नशे की आदतों से मुक्त रहना अत्यंत आवश्यक है। कहा कि यदि व्यक्ति अपने खान-पान, रहन-सहन एवं दिनचर्या में सुधार करता है तो वह हृदय संबंधी बीमारियों एवं अचानक मृत्यु जैसी गंभीर समस्याओं के जोखिम को काफी हद तक कम कर सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें