फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सिल्हुआ गांव में बाघ की दहशत, दो दिन बाद जांच के लिए पहुंचे वाॅचर

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। सिल्हुआ गांव में रविवार रात बाघ देखे जाने के बाद से ग्रामीण दहशत में हैं। सूचना के बावजूद वन विभाग के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। मंगलवार को घटना के दो दिन बाद दो वाॅचर गांव पहुंचे और जांच की।
विज्ञापन

राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष सिल्हुआ निवासी रामशंकर मिश्रा 18 अक्तूबर की रात करीब नौ बजे रौतापुर कलां पेट्रोल पंप से कार से घर लौट रहे थे। गांव के पास सड़क पर खड़े बाघ ने उनकी गाड़ी पर झपट्टा मार दिया। रामशंकर ने गाड़ी दौड़ाकर किसी तरह घर पहुंचकर जान बचाई। सोमवार और मंगलवार को भी गांव के आसपास बाघ देखे जाने का दावा किया गया।
मंगलवार दिन में करीब 11 बजे वाॅचर दाताराम और अधीर शर्मा गांव पहुंचे। उधर, कुंभिया माफी गांव के पास भी बाघिन दो शावकों के साथ देखे जाने की बात सामने आई है। रेंजर दिनेश बडोला ने बताया कि कार के सामने बाघ नहीं तेंदुआ आया था। जंगल से निकलकर तेंदुआ आ जाता है और खुद ही जंगल चला जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें