फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रेलवे लाइन पर रील बनाने पर तीन युवकों को जीआरपी ने दबोचा

विज्ञापन
शाहजहांपुर में रेलवे पुलिस की गिरफ्त में रील बनाने वाले युवक। स्रोत: जीआरपी - फोटो : एक साथ तीन शव आने से गांव में गूंजा करूण रूदन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रेलवे लाइन पर कबूतर के साथ रील बनाना तीन युवकों को महंगा पड़ गया। रील वायरल होने के बाद जीआरपी ने संज्ञान लिया और युवकों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। यहां से उन्हें जमानत मिल गई।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार का मोहल्ला महमंद जलालनगर निवासी उवैस खान उर्फ मॉडल भाई रील बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करता हैं। उसने रेलवे लाइन पर रेल प्वाइंट के पास दो पटरियों के बीच पैर फंसने और कबूतर को मदद के लिए भेजने का वीडियो बनाया। उसके साथ दो और युवक भी रील में नजर आए। वीडियो में मालगाड़ी के गुजरने से पहले पैर निकालना दिखाया गया। वीडियो ढकाताल के पास का बताया जा रहा है।
जान जोखिम में डालकर रील बनाने के मामले का जीआरपी ने संज्ञान लिया। जीआरपी इंस्पेक्टर अनिल सिंह ने टीम गठित कर युवकों की तलाश की। सोमवार को उप निरीक्षक ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने उवैस, उसके साथी सलमान जैदी निवासी मक्कू बजरिया और अरहम निवासी बाडूजई थाना सदर बाजार को रेलवे ट्रैक के किनारे से गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर रील बनाने वालों की निगहबानी की जा रही है। जान जोखिम में डालने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें