फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: सिलिंडर फटने से पूर्व प्रधान समेत तीन की मौत, छह लोग घायल, सभी की हालत गंभीर

Sat, 02 Jul 2022 07:48 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

कलान थाना क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में शनिवार को मंडप कार्यक्रम का आयोजन था। शाम करीब पांच बजे घर की महिलाएं पूड़ी बना रहीं थीं। इसी बीच सिलिंडर लीक होने से आग लग गई। कुछ देर बाद सिलिंडर फट गया। हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में कलान थाना क्षेत्र के गांव विक्रमपुर में शनिवार को विवाह के मंडप के कार्यक्रम के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें सिलिंडर फटने से पूर्व प्रधान मुन्नी देवी (60), नीलम (30) और गंगा देवी (70) की मौत हो गई। जबकि इस हादसे में पांच महिलाओं समेत छह लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार विक्रमपुर गांव निवासी रामनिवास यादव की बेटी प्रियंका की शादी रविवार को है। इलाके के गांव जैथरा थाना कलान से बरात आनी है। शनिवार को मंडप कार्यक्रम का आयोजन था। शाम करीब पांच बजे घर की महिलाएं पूड़ी बना रहीं थीं। इसी बीच सिलिंडर लीक होने से आग लग गई। आग लगते ही वहां हड़कंप मच गया। कुछ देर बाद सिलिंडर फट गया। हादसे में मुन्नी देवी, नीलम और गंगा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। इस बीच ग्रामीण मदद के लिए मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से झुलसे छह लोगों को बदायूं, बरेली और शाहजहांपुर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें