जून माह में 20 करोड़ की अफीम बरामद
जून में अभी तक 13 मादक पदार्थ तस्करों को विभिन्न थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। उनके पास से 20 किलो 300 ग्राम अफीम भी बरामद की गई, जिनके अंतरराष्ट्रीय बाजार में 20 करोड़ 30 लाख रुपये की होने का दावा किया गया। एसपी एस.आनंद के निर्देशन में जिले की पुलिस ने तस्करों के नेटवर्क को भेदने की कोशिश की है। जून माह में जलालाबाद, कोतवाली, एसओजी व सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस ने उल्लेखनीय कार्य किया।
ये भी पढ़ें- Shahjahanpur: नहीं सह पाई पति की मौत का सदमा... 11वें दिन पत्नी ने भी तोड़ा दम; एक साल पहले हुई थी शादी
एसपी एस.आनंद ने बताया कि एसओजी व रामचंद्र मिशन पुलिस ने ढाई किलो अफीम, दो हजार की नकदी के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। रोजा में दो, खुटार में एक, जलालाबाद में तीन, कोतवाली में एक, सेहरामऊ में तीन तस्करों को दबोचा। इस माह में 13 आरोपियों के पास से तीन बाइकें, दो लग्जरी कार व 7840 रुपये बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।