हमेशा रोती रहती थी वंदन
अमित की मौत से गमगीन वंदना ने खाना पानी छोड़ दिया था। परिजनों के अनुसार वह पति के गम में रोती रहती थी। परिजन ने काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन वंदना को पति की मौत से गहरा सदमा लगा था, इस कारण वह संभल नहीं पाई।
20 जून की शाम वंदना ने दम तोड़ दिया। वंदना के पिता राजेश कुमार की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने बताया कि परिजन वंदना की मौत का कारण पति की मौत का सदमा बता रहे हैं। वह कई दिनों से बीमार चल रही थी।