फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: पांच किलो अफीम व 9600 नशे के कैप्सूल के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Sun, 08 May 2022 07:39 PM IST
सुशील कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर 

सार

एसपी एस. आनंद ने बताया कि सुबह करीब सात बजे एसओजी प्रभारी रोहित सिंह व तिलहर पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर सलेमाबाद पट्टी रोड कुलचंपा ग्राम के पास बैजनाथ के मकान पर छापेमारी की।
विज्ञापन
पांच तस्कर गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के तिलहर एसओजी व पुलिस ने रविवार सुबह सलेमाबाद पट्टी रोड स्थित एक मकान में छापा मारकर तीन मादक पदार्थ तस्करों को दबोच लिया। उनके पास से पांच किलो अफीम और 9600 नशे के कैप्सूल बरामद हुए हैं। अंतरराज्यीय तस्करों के तार झारखंड से जुड़े हैं। इनकी तलाश नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) लखनऊ व अन्य एजेंसियां कर रही थीं।

विज्ञापन


एसपी एस. आनंद ने बताया कि सुबह करीब सात बजे एसओजी प्रभारी रोहित सिंह व तिलहर पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर सलेमाबाद पट्टी रोड कुलचंपा ग्राम के पास बैजनाथ के मकान पर छापेमारी की। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। घर की तलाशी लेने पर पुलिस को पांच किलो अफीम बरामद, तीन लाख 15 हजार 500 रुपये व 9600 नशीले कैप्सूल बरामद किए गए। 

पुलिस तीनों तस्करों को लेकर थाने आई और पूछताछ की। एसपी ने बताया कि पुलिस ने तिलहर के खनपुरा निवासी सर्वेश, नजरपुर निवासी आरिफ और कुवरंज निवासी आनंद गुप्ता को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें