फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दिल्ली में बेचने के लिए ले जा रहे थे अफीम, तीन तस्कर गिरफ्तार

Thu, 05 Dec 2024 05:20 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र में पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से एक किलो से ज्यादा अफीम बरामद हुई है। यह अफीम दिल्ली में बेची जानी थी। 
विज्ञापन
पुलिस ने तस्करों को भेजा जेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले अंतरजनपदीय तीन तस्करों के गिरोह को रोजा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। उनके पास से एक किलो 10 ग्राम अफीम बरामद की गई। तस्कर को कॉल कर अफीम की खेप उपलब्ध कराई गई थी। पुलिस मोबाइल नंबर के जरिये सरगना की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह रोजा थाना प्रभारी राजीव सिंह ने होंडा ब्रिज के पास तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उनके पास से अफीम बरामद की गई। बाद में उन्हें थाने लाकर पूछताछ की गई। तस्करों ने बताया कि वह अफीम की खेप उपलब्ध कराने वाले को चेहरे से जानते है। बुधवार को उसने कॉल कर अफीम की खेप बेचने को दी थी। मादक पदार्थ को दिल्ली के आसपास क्षेत्रों में बिक्री करना था। पुलिस ने मोबाइल नंबर से संपर्क साधने का प्रयास किया, लेकिन फोन बंद मिला। 

UP: उधार चुकाना था...रुपयों का नहीं हुआ इंतजाम तो दोस्त को सौंप दी पत्नी; पति की करतूत सुन पुलिस भी हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सदर प्रयांक जैन ने बताया कि तस्करों में अभिनव निवासी ग्राम बचिगवां थाना उचौलिया जिला लखीमपुर, शिवेंद्र निवासी ग्राम कोला सोता थाना अमृतपुर, फर्रुखाबाद और आयुष पांडेय निवासी जलालाबाद को गिरफ्तार किया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में अफीम की कीमत करीब तीन लाख रुपये होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें