फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: चैलेंजर ट्रॉफी के लिए शाहजहांपुर के तीन खिलाड़ियों का चयन

विज्ञापन
मोहित, क्रिकेटर
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्व.रमा मिश्रा द्वितीय वेटरन चैलेंजर ट्रॉफी का सेमीफाइनल मैच शनिवार को कानपुर के स्पोर्ट्स हब, आर्यनगर में होगा। गोल्डी इलेवन टीम में शाहजहांपुर के अलावा बरेली, संभल, अमरोहा समेत कई जिलों के खिलाड़ी शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन

शाहजहांपुर वेटरन टीम के कप्तान मनोज यादव, अनुज गुप्ता और मोहित पाठक का चयन गोल्डी इलेवन में किया गया है। मनोज यादव मध्यम गति के गेंदबाज हैं। उन्होंने डॉ. गौर हरी सिंघानिया टी-20 उत्तर प्रदेश चैलेंजर ट्रॉफी वेटरन प्रतियोगिता में शाहजहांपुर की ओर से सबसे अधिक 11 विकेट हासिल किए।
इसी तरह मोहित पाठक दाएं हाथ के मध्यक्रम के बल्लेबाज है। उन्होंने सबसे अधिक 150 रन बनाए। वहीं बाएं हाथ के मध्यम गति के गेंदबाज और दाएं हाथ के बल्लेबाज अनुज गुप्ता ने सात विकेट लिए और सौ रन भी बनाए थे। प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन किया गया। मनोज ने बताया कि गोल्डी इलेवन का मैच शनिवार को जेके मैक्स से होगा। संवाद

मोहित, क्रिकेटर

मोहित, क्रिकेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें