फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पूर्व चेयरमैन के पौत्र साथियों के साथ कांग्रेस में शामिल

विज्ञापन
कांग्रेस  कार्यालय पर साद उल्ला खां का  स्वागत करते जिलाध्यक्ष। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। तिलहर नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन अहमद उल्ला खान के पौत्र साद उल्ला खां अपने साथियों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उनका दावा है कि वह सपा छात्र सभा के नगर अध्यक्ष थे। कांग्रेस कार्यालय में उन्हें सदस्यता ग्रहण कराई गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को हुए कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता व अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशफाक उल्ला खां ने पार्टी की पट्टिका पहनाकर स्वागत किया। सदस्यता प्रभारी व महासचिव गौरव त्रिपाठी ने सदस्यता रसीद दी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी लगातार मजबूत हो रही है। युवाओं का रुझान कांग्रेस की तरफ बढ़ रहा है।
इसके बाद कांग्रेसजनों ने शहीद पार्क स्थित अमर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। पीसीसी सदस्य कृष्ण विनोद मिश्रा, एनएसयूआई अध्यक्ष रफी उल हसन, सईद अंसारी, गौरव त्रिपाठी, अनिल श्रीवास्तव, संजय सक्सेना, पार्षद तालिब खान, साजिद खां, फुरकान अहमद कुरैशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें