जैतीपुर। मरुआझाला गांव में मंगलवार को दोपहर दिनेश के घर खाना बना रही उनकी पुत्री मोहिनी सिलिंडर के पाइप से लीक हुई गैस में आग लग जाने से गंभीर रूप से झुलस गई। उसकी चीख सुनकर बचाने आए उसके पिता और भाई छोटू भी आग की चपेट में आकर झुलस गए।
मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पाइप से जलती गैस पर जूट के पानी से भीगे बोरे और बालू डालकर किसी तरह आग पर काबू पाया। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर गांव पहुंची 108 एंबुलेंस से आग से झुलसे तीनों लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां सभी को प्राथमिक उपचार देने के बाद राजकीय मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। संवाद