फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: डिवाइडर से टकराकर कार पलटने से चालक समेत तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। बुधुआना मार्ग से रविवार को देर रात तेज रफ्तार से आ रही कार सरैया मोड़ से बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर आते ही अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में कार चला रहे कलान क्षेत्र के गांव सेठाई निवासी नवीन और उनके साथी रवीश और कलान क्षेत्र के गांव झकरेली निवासी अनूप घायल हो गए।
विज्ञापन




कार डिवाइडर से इतनी तेज टकराई कि उछलकर दूसरी लेन पर जा गिरी और पलट गई। कार पर सवार लोग एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। पुलिस ने कार के अंदर फंसे चालक और रवीश को बमुश्किल बाहर निकाल कर सीएचसी पहुंचाया। तब तक कार में बैठा अनूप अपने घायल साथियों को छोड़कर कहीं चला गया। सीएचसी से नवीन की हालत गंभीर देख उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सीओ ज्योति यादव के अनुसार, हादसे के बाद गायब हुए अनूप से संपर्क करने और हादसे की वजह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
-
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर घायल

खुटार। अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार मोहल्ला सरोजनीनगर निवासी कपिल शर्मा गंभीर घायल हो गए। वह खुटार के बंडा रोड पर एक मेडिकल स्टोर पर काम करते हैं। रविवार रात करीब नौ बजे वह मेडिकल स्टोर से दवाएं लेकर पूरनपुर की तरफ जा रहे थे। हिटौटा टोल प्लाजा के पास उनकी बाइक में अज्ञात वाहन की टक्कर लग गई। 108 सेवा की एंबुलेंस से उनको सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन कपिल को इलाज के लिए बरेली ले गए हैं। बरेली में कपिल की हालत गंभीर बनी हुई है। सीओ पुवायां प्रवीण मलिक ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

-
ट्रक की टक्कर से कार सवार महिला समेत तीन लोग घायल
तिलहर। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार की रात पूर्वी भक्सी तिराहा के आगे विद्युत उपकेंद्र के पास बरेली की ओर से आ रहा ट्रक सामने से आ रही कार से टकरा गया। हादसे में कार चला रहे आकाश आर्य, उनकी मां मीरा और मौसेरे भाई अमित घायल हो गए।
हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन गनीमत रही कि कार पर सवार लोगों को ज्यादा चोटें नहीं आईं। हादसे के बाद ट्रक को मौके पर छोड़कर उसका चालक भाग गया। सीओ इशिका सिंह ने बताया कि तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
-
छत से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल

तिलहर। गुरगवां गांव में रविवार की रात खाना खाकर टहलने गए अनुज अचानक छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां डाॅक्टर ने अनुज को प्राथमिक उपचार देने के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें