फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हत्या के आरोप में महिला समेत तीन लोगों को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने नन्हे की हत्या के आरोप में हरदोई जिले के थाना शाहबाद क्षेत्र के गांव पेडमा व वर्तमान में मोहल्ला बहादुरपुरा में रह रहे ठाकुर प्रसाद, जमकू उर्फ जमलेश उर्फ विमलेश व पार्वती उर्फ सदावती को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

अपराध निरीक्षक विनोद कुमार यादव ने बताया कि तीन फरवरी को न्यायालय के आदेश पर माेहल्ला बहादुरपुरा निवासी गुड्डू की तहरीर के आधार पर जमकू, ठाकुर प्रसाद, पार्वती व अभिषेक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। आरोप लगाया था कि उसके भाई नन्हे के साथ मारपीट की गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके बाद मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें