तिलहर। एक गांव से सोमवार को संदिग्ध हालात में नाबालिग चचेरी बहनों के लापता होने के मामले में पुलिस ने बुधवार को संदेह के आधार पर तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।
दोनों किशोरियां घर से स्कूल जाने के लिए कहकर निकलीं, लेकिन स्कूल में सोमवार को अवकाश था। देर शाम तक दोनों घर नहीं लौटीं तो परिजनों ने रिश्तेदारियों में उनकी तलाश की। घरवालों ने मंगलवार को थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि मामले की कई पहलू से जांच की जा रही है। तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है और आरोपियों के संभावित ठिकानों पर पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। उधर, बेटियों के लापता होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद