फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अवैध रूप से मांस काट रहे तीन लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। धोबी तालाब के पास चारदीवारी में अवैध रूप से पड्डे का मांस काटने वालों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है। घटनास्थल से पुलिस ने पड्डे का मांस और मांस काटने के उपकरण बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस ने पकड़े गए तीनों लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेशकर उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन

नगर चौकी प्रभारी शिव कुमार मिश्र के अनुसार मोहल्ला सकलैन नगर में धोबी तालाब के पीछे बनी चारदीवारी में कुछ लोग अवैध तरीके से पड्डे काट रहे हैं। पुलिस ने चारदीवारी को चारों तरफ से घेर लिया। इसके बाद तीनों व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने उन्हें चारदीवारी के अंदर ही पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्तियों ने अपने नाम शाकिर, अय्यूब, रफीक बताए। पुलिस ने मौके से 95 किलो मांस, औजार बरामद किए हैं। इंस्पेक्टर संजय तोमर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें