फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नई ओटी में एक साथ हो सकेंगे तीन ऑपरेशन

विज्ञापन
डाॅ. राजेश कुमार, प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में जल्द ही हड्डी विभाग में आधुनिक ओटी (ऑपरेशन थिएटर) शुरू होने जा रहा है। इससे जटिल से लेकर सामान्य फ्रैक्चर तक के तीन ऑपरेशन एक साथ किए जा सकेंगे। मरीजों को त्वरित उपचार मिलेगा और सर्जरी में लगने वाले समय में कमी आएगी। इसके साथ ही फ्रैक्चर के जटिल मामलों के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज के ट्राॅमा सेंटर में हड्डी विभाग की ओटी चलती है। मरीजों की भीड़ के चलते परेशानियां उठानी पड़ती थी। इसी के चलते हड्डी विभाग की एक और ओटी का प्रस्ताव भेजा गया था। पिछले कई महीनों से बंद पड़े प्रसूति विभाग में नई ओटी बनने का काम चल रहा है।
माना जा रहा है कि इसी हफ्ते काम पूर्ण हो जाएगा और ओटी को शुरू कर दिया जाएगा। हड्डी रोग (ऑर्थोपेडिक) विभाग के ऑपरेशन थिएटर में क्षमता वृद्धि से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। मरीजों को ऑपरेशन के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। बताते हैं कि नई ओटी में अब एक साथ तीन ऑपरेशन किए जा सकेंगे। अपग्रेड अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित होगी। इसमे एक वार्ड भी बनाया गया है। इसमें 16 बेड डाले जाएंगे। यहां ऑपरेशन के बाद मरीजों को भर्ती किया जाएगा।
विज्ञापन

-

बगैर ऑपरेशन जुड़ेगी हड्डी : राजकीय मेडिकल कॉलेज में नई तकनीकी से टूटी हड्डियों को जोड़ा जाएगा। यहां सी-आर्म मशीन लगाई जाएगी। सी-आर्म मशीन की मदद से टूटे हुए भाग को बिना ऑपरेशन के ही स्क्रू और नट लगाकर जोड़ा जाएगा। ये उपकरण कम समय में हड्डियों को आपस में जोड़ने का काम करते हैं।
विज्ञापन

-
नया ऑपरेशन थिएटर व हड्डी वार्ड भी बनाया जा रहा है। इससे मरीजों को राहत मिलेगी। जल्द ही ओटी शुरू हो जाएगी। एक साथ तीन ऑपरेशन किए जा सकेंगे।
- डाॅ. राजेश कुमार, प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज

डाॅ. राजेश कुमार, प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें