फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बरेली के डिलीवरीमैन का बैग चोरी करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बरेली के थाना बारादरी के मोहल्ला संजय नगर निवासी अंकुर की मालवाहक गाड़ी से बाइक सवार युवकों ने बैग चोरी कर लिया था। बैग में 47,458 रुपये व कंपनी के कार्ड थे। पुलिस ने जांच के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

अपना क्लब बरेली में डिलीवरी का कार्य करने वाले अंकुर 13 अप्रैल को पुवायां रोड स्थित मार्ट में सामान की डिलीवरी देने आए थे। वह सामान निकाल रहे थे। तभी उनका बैग बाइक सवार बदमाशों ने चोरी कर लिया था। अंकुर की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
मामले में पुलिस ने दीवान तालाब निगोही बाईपास से चोरी का माल ले जाते तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बाइक व चोरी के 8100 रुपये बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन

एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने बताया कि पुलिस ने कासगंज जिले के नई बस्ती के मोहन लालपुर निवासी शेखर, शांतापुरी निवासी रमेश और बंडा थाना क्षेत्र के गांव लक्ष्मणपुर गौंटिया निवासी जयवीर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने चोरी की कई घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें