फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सरकारी जमीन अपनी बताकर वकीलों से ठग लिए तीन लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। मीरानपुर कटरा में बाहरी चुंगी के पास सरकारी भूमि को निजी जमीन बताकर बहादुरगंज मोहल्ले के एक युवक ने कई वकीलों से करीब तीन लाख रुपये ठग लिए। तहरीर मिलने पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

तहसील में वकालत करने वाले अफजाल हुसैन, आशीष रस्तोगी, रजत गुप्ता और रईस खां ने शनिवार को पुलिस को सामूहिक तहरीर देकर बताया कि उन्होंने कटरा में बाहरी चुंगी के पास एक जमीन का तिहाई हिस्सा खरीदने के लिए आरोपी युवक को तीन लाख रुपये दिए थे।
आरोपी को एक लाख रुपये का चेक और दो लाख रुपये नकद दिए गए। बाद में जानकारी करने पर पता चला कि जिस भूमि को निजी बताकर सौदा किया गया, वह नगर पंचायत की सरकारी भूमि है। अधिवक्ताओं ने बताया कि दी गई धनराशि वापस मांगने पर आरोपी ने गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि जमीन बेचने के नाम पर वकीलों से ठगी किए जाने के मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें