फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: करंट से तीन मजदूर झुलसे, करणी सेना के कार्यक्रम में हुआ हादसा; मची अफरातफरी

Sun, 07 Jun 2026 04:55 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में रविवार को करणी सेना के कार्यक्रम में टेंट लगा रहे तीन मजदूर करंट लगने से झुलस गए। तीनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
पीड़ित मजदूर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के अंटा सड़क स्थित अटल सभागार में रविवार को करणी सेना के एक कार्यक्रम के दौरान हादसा हो गया। खाना बनाते समय करंट लगने से तीन मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


यह घटना करणी सेना के दोपहर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हुई। इसमें अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल सिंह अम्मू सहित कई प्रांतीय नेता और जिले भर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए थे। कार्यक्रम में शामिल लोगों के लिए खाने का इंतजाम किया गया था। 

सभागार परिसर में टेंट लगाने के दौरान लोहे का पाइप बिजली के तार से छू गया। इससे पूरे परिसर में करंट फैल गया। इससे तीन मजदूर उसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें