फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा: शाहजहांपुर में 32 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल, रोडवेज चलाएगा अतिरिक्त बसें

Sun, 07 Jun 2026 04:10 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती की लिखित परीक्षा सोमवार से शाहजहांपुर के 13 केंद्रों पर शुरू होगी। आठ से दस जून तक चलने वाली इस परीक्षा में 32,544 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके लिए रोडवेज ने भी तैयारी पूरी कर ली है।  
विज्ञापन
रोडवेज बस अड्डे पर खड़ीं बसें - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा सोमवार से शाहजहांपुर के 13 केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा आठ से दस जून तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी। तीन दिन में कुल 32,544 अभ्यर्थी शामिल होंगे। अभ्यर्थियों की सहायता के लिए रेलवे स्टेशन और रोडवेज पर हेल्प डेस्क बनाई गई। 

विज्ञापन


सोमवार से प्रारंभ होने वाली परीक्षा में बरेली, हरदोई, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत और बदायूं जिलों के अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रत्येक पाली में 5,424 अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रथम पाली सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे व द्वितीय पाली अपराह्न तीन बजे से शाम पांच बजे तक होगी। 

बाहरी जनपदों से आने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस अड्डे पर विशेष हेल्प डेस्क स्थापित की गई है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) अरुण कुमार ने बताया कि बस अड्डे पर अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है। जिस रूट पर यात्रियों की संख्या अधिक होगी, उसी के अनुरूप बसों का संचालन कराया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें