फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घरों से नगदी और जेवर ले उड़े चोर

Tue, 09 Aug 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बंडा।
विज्ञापन
चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गांव नरेंद्रपुर की घटना, पुलिस पर रिपोर्ट नहीं लिखने का आरोप
विज्ञापन

 सोमवार रात चोर एक ही गांव के तीन घरों से आठ हजार की नगदी समेत हजारों रुपये के जेवर चोरी कर ले गए। मामले की तहरीर पुलिस को दिए जाने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। 
गांव नरेंद्रपुर के रामऔतार ने बताया कि सोमवार रात चोर दीवार के सहारे उनके घर में घुस आए और पांच हजार की नगदी चोरी कर ली। दूसरे कमरे में घुसने के दौरान आहट होने पर पत्नी धर्मवती की आंख खुल गई। उसके शोर मचाने पर चोर मौके से भाग निकले। चोरों ने गांव नरेंद्रपुर के ही गुड्डू यादव के घर से डेढ़ हजार की नगदी, एक जोड़ी पायल, रामविलास के घर से एक जोड़ी पायल दो हजार की नगदी चोरी कर ली। चोरों ने गांव के चेतराम के घर में भी चोरी का प्रयास किया, लेकिन जाग हो जाने के कारण चोरों को मौके से भागना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 नगदी-जेवर समेत लाखों की चोरी
सिंधौली/मुड़िया पवार। क्षेत्र के गांव मूर्छी में सोमवार की रात चोरों ने दो लाख की नगदी समेत लाखों के जेवर पर हाथ साफ कर दिया।
क्षेत्र के गांव मूर्छी निवासी रामसेवक परिवार समेत सोमवार की रात सोए हुए थे। रात में किसी समय चोरों ने धावा बोलकर घर में रखे संदूक उठा ले गए। चोरों ने संदूक में रखी दो लाख की नगदी तथा तीन लाख के जेवर उठा ले गए। चोरी की जानकारी सुबह उठने पर लगी। पीड़ित रामसेवक ने चोरी की तहरीर थाने पर दी है। पुलिस ने मौका मुआयना किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें