फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बस की टक्कर से तीन ई-रिक्शा चालक घायल, एक ने दम तोड़ा

विज्ञापन
खुटार में बाइकों की टक्कर में घायल कांवड़ यात्री नगरा रटा के राजपाल। संवाद
विज्ञापन
सिंधौली। पलिया-लखनऊ हाईवे पर सोमवार को सुबह पुवायां की तरफ से आ रही एक निजी बस पीछे से आ रहे टैंकर को साइड देने की कोशिश में हाईवे पर यात्रियों के इंतजार में खड़े दो ई-रिक्शों से टकरा गई। हादसे में दोनों रिक्शों पर बैठे तीन चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में उपचार के दौरान एक ई-रिक्शा चालक की राजकीय मेडिकल काॅलेज में मौत हो गई।
विज्ञापन




कस्बे में हादसा सुबह करीब आठ बजे ब्लॉक कार्यालय के सामने हुुआ। वहां हाईवे के किनारे ई-रिक्शा लगाकर कई चालक यात्रियों का इंतजार कर रहे थे। वहां एक ई-रिक्शा पर कस्बा निवासी उमेर (22) बैठे थे। वहां खड़े एक अन्य ई-रिक्शे पर कस्बा निवासी चालक नवीन और बिझारा गांव के रामसेवक बैठकर आपस में बातें करने लगे।



इसी दौरान पुवायां की तरफ से आई एक निजी बस पीछे से आए टैंकर को साइड देने के दौरान दोनों रिक्शों से टकरा गई। तेज टक्कर से दोनों ई-रिक्शे पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने के साथ उन पर बैठे लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उमेर के दोनों पैर और सिर पर गंभीर चोट आने से वह मौके पर गिरकर तड़पने लगे। घटना के बाद बस छोड़कर उसका चालक भाग गया।
विज्ञापन




हादसा होते ही हाईवे पर भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर तीनों घायलों को राजकीय मेडिकल काॅलेज भेजा। वहां कुछ देर इलाज के दौरान उमेर की मौत हो गई। अन्य दोनों घायलों की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है। बस को पुलिस ने कब्जे में लेकर उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है।



हादसे से हाईवे पर करीब आधा घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने बस सहित क्षतिग्रस्त वाहनों को मौके से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। उमेर की मौत से उनकी पत्नी मंतशा, पिता मुकीम, मां शाजदा, छोटे भाई जुबेर और शोएब के अलावा बहन खुशनसीब और खुशनाज का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सीओ प्रवीण मलिक के अनुसार बस को कब्जे में लेकर उसके चालक की तलाश कराई जा रही है।
-
हादसों में कांवड़ लेकर जा रहे दो बालकों समेत चार श्रद्धालु घायल
जलालाबाद। अलग-अलग स्थानों पर सोमवार को सुबह हुए दो हादसों में दो बाल कांवड़ियों समेत चार श्रद्धालु घायल हो गए।
गांव नूरपुर करही निवासी संजीव कुमार अपने दस वर्षीय बेटे दिव्यांश और 12 वर्षीय बेटे उत्कर्ष के साथ बाइक से सोमवार को सुबह कलान के पटना देवकली शिव मंदिर में भगवान को जल चढ़ाने गए थे। लौटते समय सुबह करीब 10:30 बजे कोलाघाट पुल से पहले रैपुरा गांव के पास सामने से आ रहे ई-रिक्शा से टकरा जाने से बाइक सवार तीनों लोग उछलकर दूर जा गिरे और घायल हो गए।
इसके अलावा गुरुगवां मार्ग पर इसी गांव के बबलू अपने करीब 60 वर्षीय ताऊ श्रीकृष्ण के साथ हरदोई जनपद के गांव हड़हा मलकापुर स्थित प्रसिद्ध शिवमंदिर में जल चढ़ाने जाते वक्त चौरा के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकराकर घायल हो गए। हादसे के बाद दूसरी बाइक लेकर उसका चालक भाग गया। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि सभी घायलों का सीएचसी पर इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि ई-रिक्शा चालक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। संवाद

खुटार में कांवड़ियों की बाइकें टकराईं, छह घायल

खुटार। कछला घाट से कांवड़ लेकर गोला जा रहे पीलीभीत के कसबा बिलसंडा के गांव नगरा रटा के कांवड़ियों के जत्थे में अज्ञात कांवड़िये के लापरवाही से बाइक चलाने से कई बाइकें टकरा गईं और छह कांवड़िये घायल हो गए।
रविवार को नगरा रटा के करीब 75 शिवभक्त 27 बाइकों से बदायूं के कछला घाट गए थे। सोमवार सुबह कछला से गंगाजल और कांवड़ लेकर श्रद्धालु गोला के लिए रवाना हुए। खुटार-बंडा रोड पर दोपहर एक बजे गांव पिपरिया मोड़ के पास कांवड़ियों के जत्थे में एक अज्ञात कांवड़िये ने तेज रफ्तार बाइक निकालने की कोशिश की। इससे जत्थे की तीन बाइकें आपस में टकरा गईं।

हादसे में नगरा रटा के राजपाल, रिंकू, मुकेश, ब्रजपाल, विपिन और गौरव घायल हो गए। सूचना पर पहुंची यूपी- 112 पुलिस ने घायल कांवड़ियों को खुटार सीएचसी भिजवाया। सीएचसी पर उनका उपचार चल रहा है। घायलों में विपिन की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
उधर कांवड़ियों के जत्थे में घुसा बाइक सवार कांवड़ियां मौके से भाग निकला। सीएमओ डॉ. विवेक मिश्र ने घायल कांवड़ियों का हालचाल लिया और सीएचसी प्रभारी डॉ. गौरव सक्सेना को घायलों का बेहतर उपचार करने के निर्देश दिए। सीएचसी से सूचना मिलने पर पुलिस ने भी घायलों से जानकारी ली। इस मामले में पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। संवाद

कार की टक्कर से बाइक सवार घायल
कांट। जलालाबाद-बरेली मोड़ मार्ग पर गन्ना सेंटर के पास तेज रफ्तार स्विफ्ट कार से बाइक सवार को टक्कर लग गई। हादसे में बाइक सवार ग्राम इकनौरा निवासी हीरालाल घायल हो गए। उनके हाथ में चोट आई है। लोगों ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। शुरुआत में कांवड़ यात्री के घायल होने की सूचना आने पर पुलिस में खलबली मच गई। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि बाइक सवार कांवड़ यात्री नहीं था। संवाद

तीसरे दिन भी नहीं हुई शव की शिनाख्त



शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र में केरूगंज स्थित अग्रसेन तिराहा पर शनिवार शाम ई-बस की चपेट में आए व्यक्ति के शव की शिनाख्त तीसरे दिन भी नहीं हो सकी। मृतक की उम्र तकरीबन 50 वर्ष है। शनिवार शाम करीब पांच बजे राजघाट चौकी की ओर जा रही ई-बस के मुड़ने के दौरान अचानक पैदल चल रहा व्यक्ति सड़क पर गिर गया था। बस के पिछले पहिये के नीचे आने से उसकी मौत हो गई थी। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद

वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा सवार महिला गंभीर घायल

खुटार । लखीमपुर खीरी के कस्बा मैलानी निवासी बुद्ध की पत्नी पुष्पा देवी खुटार में अज्ञात वाहन की टक्कर ई-रिक्शा में लगने से गंभीर घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची 108 सेवा की एंबुलेंस के चालक और ईएमटी उनको खुटार सीएचसी लाए। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने पुष्पा देवी को राजकीय मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। पुष्पा देवी ने बताया कि वह दवा लेने बंडा गईं थीं। दवा लेने के बाद ई-रिक्शा से बंडा से खुटार आ रहीं थीं। गांव खमरिया गदियाना के पास ई-रिक्शा में पीछे से किसी वाहन की टक्कर लगने से वह घायल हुई हैं। इस संबंध में पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। संवाद
-
बाइक से गिरकर महिला गंभीर घायल

पुवायां। सड़क के गड्ढे में बाइक का पहिया जाने से महिला गिरकर गंभीर घायल हो गई। ककरौआ जप्ती गांव निवासी अरुण कुमार की पत्नी विनीता देवी सोमवार को बेटे अनमोल के साथ पीलीभीत के बिलसंडा क्षेत्र स्थित मायके गई थीं। शाम को बाइक से घर लौटते समय पुवायां-निगोही रोड पर जाठियापुर खुर्द गांव के पास बाइक का पहिया गड्ढे में चला गया। इससे विनीता देवी सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। उन्हें पुवायां सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। संवाद

खुटार में बाइकों की टक्कर में घायल कांवड़ यात्री नगरा रटा के राजपाल। संवाद

खुटार में बाइकों की टक्कर में घायल कांवड़ यात्री नगरा रटा के राजपाल। संवाद

खुटार में बाइकों की टक्कर में घायल कांवड़ यात्री नगरा रटा के राजपाल। संवाद

खुटार में बाइकों की टक्कर में घायल कांवड़ यात्री नगरा रटा के राजपाल। संवाद

खुटार में बाइकों की टक्कर में घायल कांवड़ यात्री नगरा रटा के राजपाल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें