फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पूर्णाहुति के साथ तीन दिवसीय यज्ञ संपन्न

विज्ञापन
सरथौली गांव में श्री हंसदेव योग आश्रम में कराया गया यज्ञोपवीत। संवाद
विज्ञापन
कुर्रियाकलां। सरथौली गांव के श्री हंसदेव योग आश्रम में मंगलवार को तीन दिवसीय यज्ञ संपन्न हो गया। इस दौरान यज्ञ में आश्रम से जुड़े गांव के लोगों सहित दूरदराज से तमाम श्रद्धालु शामिल हुए। कई श्रद्धालुओं ने अपने बच्चों का यज्ञ में यज्ञोपवीत संस्कार भी कराया।
विज्ञापन

आचार्य श्रीकृष्ण प्यारे अवस्थी ने ब्रह्मचारी बटुकों का यज्ञोपवीत कराकर उन्हें जनेऊ धारण कराकर उनके कान में गायत्री मंत्र का उच्चारण किया। आयोजकों ने बताया कि आश्रम में प्रतिवर्ष यज्ञ का आयोजन कर यज्ञोपवीत संस्कार कराया जाता है। व्यवस्था में पद्म निधि अवस्थी, प्रभाकर मिश्र, अनिल शुक्ला, महिपाल सिंह आदि का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें