फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रामाश्रम सत्संग का त्रिदिवसीय समारोह कल से

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रामाश्रम सत्संग मथुरा के तत्वावधान में संस्थापक समर्थ गुरु डॉ. चतुर्भुज सहाय के अवतरण पर्व पर त्रिदिवसीय आंतरिक सत्संग समारोह 13 से 15 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। आयोजन समिति के आचार्य ब्रजेश गुप्ता ने बताया कि स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के खेल मैदान स्थित मुमुक्षु आश्रम में समारोह होगा। इसमें देश के विभिन्न स्थानों से सत्संगी, आचार्य और महापुरुष शामिल होंगे।
विज्ञापन

समारोह के लिए विश्वविद्यालय के खेल मैदान पर पंडाल तैयार किया गया है। इसके केंद्र में बनाए गए मंच पर समर्थ गुरु डॉ. चतुर्भुज सहाय का विशाल चित्र लगाया गया है। मंच पर मथुरा, टूंडला और लखनऊ समेत विभिन्न स्थानों से आने वाले आचार्यों के बैठने की व्यवस्था की गई है। पंडाल में साधकों के बैठने के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

व्यवस्था में निर्भय कुमार अग्रवाल, राम खिलावन त्रिपाठी, संतकुमार मिश्रा, पंकज कुमार टंडन, डॉ. मनमोहन लाल गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें