शाहजहांपुर। जिगनेरा गांव स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का प्रारंभ हो गया। इसमें मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पर चर्चा की गई।
कार्यशाला का शुभारंभ प्राचार्य डॉ.राजेश कुमार ने दीप जलाकर किया। कार्यशाला में बीसीएम कॉलेज ऑफ नर्सिंग, खैराबाद की प्रधानाचार्य सिस्टर मैगी ने विचार रखे। आयोजन अध्यक्ष डॉ. अपर्णा पांडेय ने कार्यशाला के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रसव के दौरान मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं सुरक्षित बनाना है। कार्यक्रम में सचिव डॉ. सुधा स्वामी, कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर प्रीति शर्मा, निशा, अभिजा आदि मौजूद रहीं। संवाद