फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: चेकिंग के दौरान पुलिस पर की फायरिंग, मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, गोली लगने से एक घायल

Tue, 21 Apr 2026 01:51 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के पुवायां में पुलिस से मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने घायल बदमाश सौरभ मिश्रा समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वाहन चेकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की थी। जवाबी कार्रवाई में सौरभ मिश्रा घायल हुआ। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के पुवायां क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने घायल बदमाश और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन

 
सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि गांव जठियापुर बुजुर्ग के सूरज दीक्षित का पुवायां बाजार के पास मोबाइल छीन लिया गया था। मामले में रिपापेर्ट दर्ज की गई थी। जांच के दौरान पुवायां के मोहल्ला हरदयाल कूंचा के सौरभ मिश्रा, बड़ागांव के अर्पित सक्सेना, गांव सिसोरा नकूमपुर के मौसम के नाम सामने आए थे। 

सौरभ मिश्रा के पैर में लगी गोली 
सीओ के मुताबिक, 20 अप्रैल की रात पुवायां-मोहम्म्दी मार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि कुछ लोग चोरी की बाइक बेचने पुवायां की आरे आ रहे हैं। कुछ देर बाद एक बाइक से आए तीन लोगों को रुकने का इशारा किया तो वे भागने लगे। रुकने के लिए कहने पर एक युवक ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में सौरभ मिश्रा पैर में गोली लगने से घायल हो गया। 
विज्ञापन


पुलिस ने सौरभ मिश्रा, अर्पित सक्सेना और मौसम को गिरफ्तार कर लिया। तीनों के कब्जे से चोरी की बाइक और मोबाइल भी बरामद किया गया है। सौरभ का सीएचसी पर इलाज कराया गया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें