शाहजहांपुर। मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर खिरिया निवासी 40 वर्षीय राकेश की बाइक में पूर्वी पट्टी सनाय के पास स्थित गुरुद्वारे के पास किसी वाहन से टक्कर लग गई। रात करीब नौ बजे हुए हादसे में राकेश की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। संवाद