फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: वाहन की टक्कर से तीन गोवंशों की मौत, हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर लगाया जाम

Sat, 29 Aug 2026 04:22 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

लिपुलेख-भिंड हाईवे पर वाहन की टक्कर से तीन गोवंशीय पशुओं की मौत हो गई। कार्रवाई की मांग को लेकर हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने हाईवे जाम कर दिया। करीब आधे घंटे बाद पुलिस के आश्वासन पर जाम खुला।
विज्ञापन
हाईवे पर लगा जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के कांट में लिपुलेख-भिंड हाईवे पर ददरौल मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन गोवंशीय पशुओं की मौत हो गई। कार्रवाई की मांग को लेकर हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने पूर्वाह्न करीब 11 बजे हाईवे जाम कर दिया। करीब आधे घंटे बाद पुलिस के समझाने और कार्रवाई के आश्वासन पर जाम खुला।

विज्ञापन




हिंदू रक्षा दल युवा विंग के जिलाध्यक्ष नीरज वर्मा ने बताया कि रात में किसी अज्ञात वाहन से हाईवे पर घूम रहे गोवंशीय पशुओं की मौत हो गई थी। उनका आरोप है कि घटना की जानकारी देने के लिए ददरौल के खंड विकास अधिकारी को कई बार फोन किया गया, लेकिन फोन नहीं उठाया गया।
विज्ञापन


इससे नाराज कार्यकर्ता हाईवे पर बैठ गए, जिससे यातायात प्रभावित हो गया। सूचना पर कांट पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को समझाया और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद कार्यकर्ता हाईवे से हट गए।

विज्ञापन

सीओ बोले- तहरीर मिलने पर की जाएगी कार्रवाई 
पुलिस ने जेसीबी की मदद से हाईवे पर पड़े गोवंशीय पशुओं के शव हटवाए और उनका अंतिम संस्कार कराया। ददरौल के खंड विकास अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि रात में अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन गोवंशीय पशुओं की मौत हुई है। शवों का अंतिम संस्कार करा दिया गया है। सभी कॉल रिसीव की जाती हैं। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें