फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पचदेवरिया गांव में आग से तीन बाइक और भूसे का कूप जला

विज्ञापन
परौर में आग से जली बाइकों को देखती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
परौर। थाना क्षेत्र के पचदेवरिया गांव में शुक्रवार को दल सिंह यादव के पुआल में अचानक आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। इसकी चपेट में आकर तीन मोटरसाइकिलें और भूसे का कूप जल गया। हादसे में घरेलू सामान भी जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन

दलसिंह यादव के पुआल के ढेर में अचानक आग लग गई। पास में ही इंद्रपाल सिंह का छप्पर पड़ा था। छप्पर के नीचे तीन बाइकें खड़ी थीं। आग की चपेट में आने से तीनों जल गईं। इसके अलावा इंद्रपाल को घरेलू सामान को भी नुकसान पहुंचा। पास में धनपाल यादव का भूसे का कूप रखा था, वह भी जल गया।
सूचना मिलने पर पीआरवी-112 के साथ इंस्पेक्टर जुगल किशोर पाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों ने आग को गांव की ओर बढ़ने से रोकने का प्रयास किया। बाद में फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची और आग पर पूरी तरह काबू पाया। कलान के तहसीलदार मोहम्मद अजहर अंसारी ने बताया कि लेखपाल से नुकसान की रिपोर्ट मिल गई है। पीड़ितों को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें