फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दो किशोरियों से छेड़खानी और दुष्कर्म की कोशिश में तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
रोजा पुलिस की गिरफ्त में छेड़खानी के आरोपी। स्रोत: पुलिस - फोटो : Archive
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोजा पुलिस ने मंगलवार दोपहर बल्लिया गांव के पास से दो किशोरियों से छेड़खानी और दुष्कर्म की कोशिश के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। चौथे आरोपी की तलाश में पुलिस टीम जुटी है।
विज्ञापन

18 सितंबर को एक ग्रामीण ने रोजा थाने में तहरीर दी थी। आरोप था कि 26 अगस्त की शाम उनकी 14 वर्षीय बेटी अपनी 15 वर्षीय सहेली के साथ मौसी के घर से लौट रही थी। रास्ते में अभिषेक, रोहित, भोले और कृष्णा ने दोनों से छेड़खानी की और जबरन एक मकान में ले जाकर मारपीट की। आरोपियों ने दोनों की अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना के दौरान धाराएं बढ़ाईं।
सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि मठिया कॉलोनी निवासी राहुल उर्फ भोले, अभिषेक उर्फ ढोलक और रोहित कुमार को गिरफ्तार किया गया है। चौथे आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन


आरोपियों पर दर्ज हैं कई मामले
सीओ ने बताया कि राहुल उर्फ भोले के खिलाफ 2020 में आबकारी अधिनियम और 2021 में नाबालिग के अपहरण व यौन उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज है। अभिषेक के खिलाफ पांच मामले दर्ज हैं, जिनमें 2023 और 2024 में शस्त्र अधिनियम व चोरी तथा 2025 में आबकारी अधिनियम के मामले शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें