फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: चार मतदेय स्थल बढ़े, अब 14 केंद्रों पर होगा मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए जिले में अब 14 मतदेय स्थल निर्धारित किए गए हैं। पहले जिले में 10 मतदेय स्थल निर्धारित थे। मतदेय स्थलों के संबंध में राजनीतिक दलों से 23 सितंबर को पूर्वाह्न 11 बजे तक सुझाव और आपत्तियां मांगी गई हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी-डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। डीएम ने बताया कि सुझावों और आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदेय स्थलों की संख्या बढ़ाकर 14 की गई है।
उन्होंने बताया कि जिले में 3,644 कंट्रोल यूनिट को एफएलसी-ओके के रूप में चिह्नित किया जा रहा है। इनमें पांच प्रतिशत यानी 182 मशीनों पर मॉकपोल होगा। 36 मशीनों में 12 सौ वोट, 73 में एक हजार वोट और 73 मशीनों में 500 वोट का मॉकपोल कराया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा 36 चयनित मशीनों में चार बीयू, एक सीयू और एक वीवीपैट जोड़कर 64 वोट का लोड टेस्ट किया जाएगा। मॉकपोल 23 सितंबर को सुबह नौ बजे डीएम कंपाउंड स्थित ईवीएम वेयरहाउस में शुरू होगा। इस दौरान एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें