फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावटी शराब बनाने वाले गैंग का पर्दाफाश: नशीली दवा मिलाकर करते थे बिक्री, जिलाबदर समेत तीन गिरफ्तार

Fri, 26 May 2023 05:47 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

Shahjahanpur News: शाहजहांपुर में पुलिस ने मिलावटी शराब बनाने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने सरगना समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सरगना जिलाबदर है। आरोपी नशीली दवा मिलाकर शराब बनाते थे। 
विज्ञापन
मिलावटी शराब बनाने के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में पानी और नशीली दवा मिलाकर शराब बना रहे जिलाबदर अपराधी समेत तीन आरोपियों को एसओजी व पुलिस ने रेती रोड स्थित होटल के पीछे मकान से गिरफ्तार किया है। एक आरोपी मौके से भाग गया। मौके से निर्मित व अर्धनिर्मित शराब, रैपर, बार कोड व लाखों रुपये की नकदी बरामद हुई है। नकली शराब को उत्तर प्रदेश मार्का बताकर बेचा जा रहा था।

विज्ञापन


मुखबिर ने बृहस्पतिवार को जिलाबदर अपराधी द्वारा मकान में छिपकर रहने व शराब का अवैध धंधा करने की सूचना पुलिस को दी थी। इसके बाद पुलिस टीम ने होटल सत्यम इंपीरिया के पीछे एक मकान में दबिश दी। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस ने कार से भारी मात्रा में तैयार शराब, अद्वनिर्मित शराब, खाली पौव्वे नकली क्यूआर कोड, रैपर आदि बरामद हुआ।

एसपी एस.आनंद ने बताया कि पुलिस ने सदर बाजार थाना से छह माह के लिए जिला बदर हिस्ट्रीशीटर दीपक सिंह उर्फ मोनू ठाकुर निवासी कटिया टोला, रजनीश यादव निवासी ग्राम उल्लियापुर थाना मैगलगंज जिला लखीमपुर खीरी, प्रशांत कुमार निवासी मोहल्ला दातागंज थाना तिलहर को गिरफ्तार किया है। भागा आरोपी थाना आरसी मिशन क्षेत्र के मोहल्ला मिश्रीपुर निवासी सूरज है।

विज्ञापन

फर्जी क्यूआर कोड लगाते थे आरोपी 

पुलिस ने आरोपियों से थाने में पूछताछ की तो उन्होंने सारे राज खोल दिए। शराब बनाने के लिए एक मकान को अड्डा बना रखा था। वहां लालबाग स्थित ठेके से शराब लेकर आते थे। उसकी सील खोलकर पानी व अन्य नशीली दवा मिलकर मिलावटी शराब बनाते थे। फिर इस शराब को खाली पौव्वे व बोतलों में भरकर उन्हें सील कर फर्जी क्यूआर कोड लगा देते थे। इसके बाद उत्तर प्रदेश की शराब बताकर ठेके व अन्य स्थानों पर बिक्री करते थे।

दीपक है सरगना, छह माह के लिए था जिलाबदर

एसपी एस. आनंद ने बताया कि गैंग का सरगना दीपक सिंह उर्फ मोनू ठाकुर है। वह जिलाबदर अपराधी है। हरियाणा मार्का शराब की अवैध तस्करी में लिप्त पाए जाने पर उसके खिलाफ थाना सदर बाजार में हिस्ट्रीशीट खोली गई थी। कानून विरोधी क्रियाकलाप में संलिप्त पाते हुए छह महीने के लिये जिलाबदर किया गया था।
विज्ञापन

दो लाख 40 हजार रुपये व कार बरामद

पुलिस को आरोपियों के पास से दो लाख 40 हजार 300 रुपये, 204 देशी शराब के पौव्वे, 39 पौव्वे अंग्रेजी शराब, 24 बोतल अंग्रेजी शराब समेत नशे की गोलियां, फर्जी मोहरे, तमंचा, 167 फर्जी क्यूआर कोड आदि बरामद हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें