फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की फोटो अश्लील बनाकर फेसबुक पर डाली, आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

Tue, 23 May 2023 05:31 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

तिलहर के गांव डभौरा के रहने वाले युवक के फेसबुक अकाउंट पर आपत्तिजनक फोटो पोस्ट की गई थी। जानकारी होने पर विहिप पदाधिकारी ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 
 
विज्ञापन
कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के तिलहर में बागेश्वर धाम के कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड करने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। विश्व हिंदू परिषद के जिला सह-मंत्री की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।

विज्ञापन


सोमवार को विश्व हिंदू परिषद के जिला सह-मंत्री सुरेश शर्मा पप्पू, जिला उपाध्यक्ष आदित्य ओमर, आरएसएस के नगर कार्यवाह अनुज राठौर, हिंदू नागरिक सेवा संस्थान के जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा सहित कार्यकर्ताओं ने सीओ प्रयांक जैन से मुलाकात की थी। उन्हें बताया कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की फोटो को एडिट कर आपत्तिजनक बनाने के बाद उसे फेसबुक पर अपलोड किया गया है। डभौरा गांव के इरशाद हुसैन के फेसबुक अकाउंट से यह फोटो पोस्ट किया गया। 

विज्ञापन

गांव डभौरा का रहने वाला है आरोपी  

मामले का संज्ञान लेते हुए सीओ के निर्देश पर थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने गांव डभौरा निवासी परचून व्यापारी हिकमत हुसैन के बेटे इरशाद हुसैन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पप्पू शर्मा की तहरीर पर आरोपी इरशाद हुसैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। मंगलवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इससे पहले इसी गांव के वरुण ने धर्म विशेष के खिलाफ अमर्यादित पोस्ट शेयर की थी, जिस पर काफी बवाल हुआ था। वरुण को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

सीओ प्रयांक जैन ने बताया कि फेसबुक पर अनर्गल और आपत्तिजनक पोस्ट कर कुछ लोग माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। यह बात ठीक नहीं है। सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए पुलिस की टीम को सक्रिय किया गया है। जो भी इस तरह की हरकत करेगा, उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। आरोपी इरशाद हुसैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें