फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मोबाइल टॉवर के केबल समेत तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
मीरानपुर कटरा पुलिस की गिरफ्त में केबल के साथ पकड़े गए आरोपी। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। मोबाइल टाॅवर से चोरी हुए केबल समेत तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी केबल को गर्म कर तांबा निकालकर बिक्री करने जा रहे थे।
विज्ञापन

ग्राम मरेना में स्थित मोबाइल टॉवर से लाखों रुपये का केबल काट लिया गया था। खुदागंज थाना क्षेत्र के ग्राम नवादा दरोबस्त निवासी विनोद सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शनिवार की रात नौ बजे जलालाबाद राज्यमार्ग पर ग्राम फीलनगर के सामने सलीम निवासी कायस्थान, फईम निवासी कोरियान और ओमकार निवासी तहबरगंज कटरा को गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि दोस्तों ने रात एक राय होकर ग्राम मरेना स्थित एटीएस मोबाइल टाॅवर से केबल काटकर चोरी कर लिया था। पुलिस ने केबल को जलाकर निकाले गए दस बंडल कॉपर तार को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें