फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: टायर फटने से खाई में पलटी कार, चालक समेत आठ लोग घायल

विज्ञापन
तिलहर में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे पलटी कार। संवाद
विज्ञापन
तिलहर। शाहजहांपुर से यात्री लेकर बरेली जा रही एक ईको वैन रविवार को दिन में करीब एक बजे हाईवे पर एक ढाबे के पास टायर फटने से अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में कार चालक समेत आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों में मोहल्ला हिंदू पट्टी निवासी कार चालक गुलफाम, कार मालिक मोहल्ला घेरचौबा के रामजी, इमली मोहल्ले के इसरार, मीरानपुर कटरा के मोहल्ला मुगलान निवासी रजीउल्ला, उवैश व उनकी बहन शबाना, सेहरामऊ दक्षिणी निवासी राकेश और इसी क्षेत्र के दोदपुर नवादा निवासी जितेंद्र शामिल हैं।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां डॉक्टर ने सभी को प्राथमिक उपचार देकर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें