बंडा। बाबा चरनदास काॅलोनी निवासी शिवम मिश्रा को शुक्रवार की शाम स्कूटी से मुख्य चौराहे की ओर जाने के दौरान रास्ते में कहासुनी की रंजिश में कुछ लोगों ने पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को तहरीर देकर शिवम ने बताया कि धर्मापुर मोहल्ले के अनुराग से उनकी कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश में उन्हें शुक्रवार की शाम ब्लॉक रोड के मोड़ पर अनुराग, उसके साथी विवेक अवस्थी और शिवम अवस्थी उर्फ मिंटू ने मारपीट की। शिवम का आरोप है कि मारपीट के दौरान एक आरोपी ने उन्हें चाकू मारकर घायल कर दिया और बाद में जान से मार देने की धमकी देकर भाग गए। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर घायल युवक का मेडिकल करा दिया गया और अब जांच के साथ आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद