फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जान से मारकर टुकड़े कर खन्नौत नदी में फेंकने की धमकी...रिपोर्ट दर्ज

Sat, 19 Apr 2025 12:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोजा की लक्ष्मण कॉलोनी में चहारदीवारी तोड़कर जबरन गेट लगाने के प्रयास का मामला तूल पकड़ गया है। दीवार तोड़ने का विरोध करने पर आरोपी ने कॉल कर धमकाया। कहा कि शव के टुकड़े कर नदी में बहा देंगे। इसका ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी समेत कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

रोजा की हांडा कॉलोनी निवासी अखिलेश माथुर ने रोजा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि वजीरगंज कॉलोनी निवासी शिवम वर्मा, शशि मोहन वर्मा, राम मोहन वर्मा ने 13 अप्रैल को लक्ष्मण कॉलोनी में चहारदीवारी तोड़कर जबरन विस्तार करने के लिए गेट लगाने का प्रयास किया। इनका कॉलोनी से कोई सरोकार नहीं है। कॉलोनी के वाशिंदों के विरोध करने पर उन्हें जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। कॉलोनी के कई लोग प्रत्यक्षदर्शी हैं। आरोप है कि 13 अप्रैल को शिवम वर्मा ने रात साढ़े 11 बजे कॉल कर धमकाया। कहा कि जान से मारने के बाद टुकड़े कर खन्नौत नदी में बहा देंगे और शव भी गायब कर देंगे। इसकी रिकॉर्डिंग भी पीड़ित ने पुलिस को उपलब्ध कराई। पीड़ित ने बताया कि उनके परिवार को खतरा व्याप्त है।
विज्ञापन

==============
-वादी की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में विवेचना कर गुण-दोष के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
देवेंद्र सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें